
UP Weather Alert :मानसून की बढ़ती सक्रियता और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार भी जताए गए हैं।
आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आज रविवार को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
- पीलीभीत, सहारनपुर, खैरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज और कुशीनगर में ऑरेंज अलर्ट।
- अयोध्या, अंबेडकर नगर, देवरिया, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया मैनपुरी समेत अन्य कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट ।
12 जुलाई तक बारिश का दौर रहेगा जारी
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने बुधवार तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य और दक्षिणी इलाकों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की । इस दौरान कई जगह आंधी की भी आशंका जताई गई है।सोमवार के बाद मध्य यूपी में मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है, हालांकि, बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही का दौर बना रहेगा।अब तक उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 6 जुलाई तक अनुमानित बारिश 134.5 मिलीमीटर के सापेक्ष 155.4 मिली मीटर हो गई है। यह 16 फीसदी ज्यादा है। बीते 24 घंटों में अनुमान से 106% अधिक बारिश हुई है।
क्या कहत है यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल पर मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर से होते हुए जैसलमेर से सीकर, उरई, चुर्क, डाल्टनगंज, पुरूलिया एवं कोंटाई होते हुए उत्तर‐पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही , इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, इसके चलते लगातार नमी मिल रही है, ऐसे में प्रदेश में 2-3 दिनों तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

