UP Weather Alert : मौसम में बदलाव, 2 दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, ठंड में होगा इजाफा, जानें 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा वेदर

IMD Weather Update

UP Weather Alert Today :  जैसे जैसे दिसंबर का महीना खत्म होता जा रहा है वैसे वैसा उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आता जा रहा है। कोहरे के साथ ठंड क असर दिनों दिन तेज होता जा रहा है।आज सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 2 दर्जन जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा तो पूर्वी यूपी के हिस्सों में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 30-31 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है।

25 से 31 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, कानपुर, गाजीपुर, बलिया समेत कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है और 2 दर्जन जिलों में  कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 26 से 31 दिसंबर को तक मौसम शुष्क रहेगा और कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।वही सोमवार को प्रदेश भर में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसके प्रभाव के चलते अगले दो दिनो में तापमान में और गिरावट आने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने आज सोमवार को सहारनपुर, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच,आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, सीतापुर, आज़मगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, मऊ, ग़ाज़ीपुर और बलिया कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, वही बाराबंकी और अयोध्या में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज आपके जिले का तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 18 -19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews