UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

imd weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 1 सितंबर तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन दिनों के अंदर तापमान में बड़ी बदलाव देखने को मिल सकता है। वही आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।आज बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से मध्य प्रदेश होते हुए यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून फिर मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 14 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा,जिसके प्रभाव से अगले 10 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार है। आगामी 14 और 15 सितम्‍बर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 3 से 4 दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की और भारी बारिश हो सकती है।प्रयागराज में वर्षा का सिलसिला 16 सितंबर तक चल सकता है, उसके बाद मौसम साफ हो जाएगालगातार 15 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून फिर एक्टिव, 24 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। वाराणसी और कानपुर में आज भारी बारिश का अनुमान लगाया है।मेरठ में गरज चमके के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।आगरा में मौसम में बदलाव के साथ 14 सितम्बर से बारिश के आसार है। आगरा में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है।कानपुर में आज से अगले तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा के आसार हैं।अलीगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।प्रयागराज में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, औरैया, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर,महाराजगंज, बलिया, देवरिया और गाजीपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली की चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews