UP Weather: मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर है। इसके चलते  अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा रही है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े..MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, शिक्षक-पटवारी समेत 56 सस्पेंड, 3 के लाइसेंस निलंबित

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बांदा आदि इलाकों में भारी बारिश के आसार समेत अन्य इलाकों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है। पश्चिम यूपी के मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, सहारनपुर, मेरठ, बागपत और मथुरा जैसे जिले में मामूली बारिश हो सकती है। 28 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 29 और 30 सितंबर को पूर्वी और पश्चिम दोनों तरफ बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़े…CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, आज बूंदाबांदी के आसार, मानसून की विदाई जल्द, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार (UP Weather Forecast) के मुताबिक, प्रयागराज और लखनऊ में 26 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों छाए रहेंगे। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। 27 सितंबर से मौसम में बदलाव दिखेगा, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं हालांकि बारिश होने के आसार नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews