UP Weather : मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बढ़ी ठंड, छाया कोहरा, जानिए पूरे हफ्ते के वेदर का ताजा हाल

कोहरे का असर अगले 24 घंटे से लेकर 5 दिन तक लगातार बना रह सकता है। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
mp Weather Update

UP Weather Update :नवंबर का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैस उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेज होता जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के समय सर्द हवाएं चलने के साथ ही कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। आज 18 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहेगा हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।शाम के समय हल्का कोहरा व धुंध छा सकती है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 19, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय कोहरा छा सकता है लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 22 और 23 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही कोहरा देखने को मिलेगा।खास करके गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों में कोहरे छाया रहेगा।

25 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यूपी मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे कोहरे और ठंड का असर और बढ़ेगा। 25 नवंबर के बाद बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। घना कोहरे, धुंध और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी।फिलहाल आगरा, मथुरा, बरेली, मेरठ , कानपुर, लखनऊ और वाराणसी कोहरे की चपेट में हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews