UP Weather : सक्रिय होगा नया चक्रवात, जल्द बदलेगा मौसम, 24 जुलाई तक प्रदेश में वर्षा, आज 25 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने का अलर्ट

up weather

UP Weather Alert  Today : उत्तर प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ते ही बारिश का दौर थमने लगा है। आज बुधवार को यूपी मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आज 25-30 जिलों में हल्की बारिश के आसार है। वही चित्रकूट, फिरोजाबाद गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका अधिक है। आगामी 20 जुलाई से 2-3 दिनों के लिए बारिश थमेगी, लेकिन नए सिस्टम के सक्रिय होते ही फिर बारिश का दौर होगा। 20-21 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश  और 22 से 24 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी UP में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर, चूरू, अलवर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, जरासुगुड़ा और चांदबली से होकर गुजर रही है। फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के ऊपर है। एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन समुद्र तल से 4.5 और 7.6 किमी ऊपर के बीच 20 डिग्री उत्तर अक्षांश पर चल रहा है। आज शाम तक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात विकसित होने की उम्मीद है, जिसका असर आने वाले दिनों में यूपी में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभढ़, मिर्जापुर, कानपुर देहात कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बिजली गिरने चमकने की चेतावनी

यूपी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 19 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बांदा, बरेली और बिजनौर में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, फिरोजाबाद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी और कौशाम्बी में भी गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मिर्ज़ापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्र में भी हल्‍की बार‍िश के साथ बिजली गिरने की आशंका  है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews