UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 21 मार्च तक इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि-तेज हवा का येलो ऑरेंज अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

weather alert today

UP Weather Alert Today : पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आ गया है। पिछले 24 घंटों में 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और कहीं कहीं ओले गिरने के साथ तेज हवा चली।   आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने साथ ही साथ गरज चमक के साथ हल्की एवं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।20 औऱ 21 मार्च को तेज बारिश होगी।पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ हिस्सों में 20 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन यानी 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। आज रविवार को प्रदेश के 33 जिलों में सीतापुर‚ शाहजहांपुर‚ बाराबंकी‚ कौशांबी, प्रयागराज‚ सोनभद्र‚ मिर्जापुर‚ भदोही‚ बस्ती‚ सिद्धार्थनगर‚ गोंड़ा‚ बलरामपुर‚ श्रावस्ती‚ बहराइच‚ शामली‚ मुजफ्फरनगर‚ बागपत‚ गाजियाबाद‚ गौतमबुद्धनगर‚ अलीगढ़‚ मथुरा‚ आगरा‚ हाथरस‚ फिरोजाबाद‚ मैनपुरी‚ बिजनौर‚ मुरादाबाद‚ रामपुर‚ बरेली‚ पीलीभीत, बुलंदशहर और बांदा मेरठ में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

सभी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि-तेज हवा का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राज्य में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। रविवार को 72 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। आज शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, बिजनौर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही तेज बारिश के साथ ही ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है,वही राज्य के 63 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

यूपी में रविवार को फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंड़ा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर शहर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बेरली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुर, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और जालौन में येलो अलर्ट जारी है।

21 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हिमालय के ऊपर एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, वही प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और उत्तरी गुजरात के आस-पास के हिस्सों पर बना हुआ है और निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है, इसके असर से 21 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews