UP Weather: फिर बदला मौसम, 2 दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

IMD WEATHER

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में मौसम के एक बार फिर बदलने से बारिश का दौर शुरू हो गया है । अगले 48 घंटे के लिए 51 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आज 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में मध्यम तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज बुधवार 5 अक्टूबर को 2 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं कहीं वज्रपात की भी आशंका है।बारिश का यह दौर 8 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 6 और 7 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में 5 अक्टूबर के साथ नोएडा और गाजियाबाद 6-7 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना हैं। कानपुर मंडल में 5 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गति से हवा चलने और इसकी दिशा उत्तर पूर्वी होने की संभावना है।आने वाले तीन दिन तक आगरा में बारिश होने की संभावना बन रही है।वेस्‍ट यूपी का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

यह भी पढ़े…MP News: अक्टूबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेन, 6 ट्रेनें 17 अक्टूबर तक निरस्त, 18 में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, देखें शेड्यूल-रूट

यूपी मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक 51 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ज्‍यादातर जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा के लिए यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज दशहरे की शाम से मेरठ में भी मौसम में बदलाव संकेत मिल रहे हैं, अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।यूपी के पूर्वी जिलों में भारी बरसात होने की आशंका पर अलर्ट जारी किया गया है।6 से 8 अक्तूबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बलरामपुर, गोंडा ,बस्ती ,अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ ,हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 23 जिलों में बारिश होंगी।दिवाली के बाद 15 से 20 नवंबर के बाद गुलाबी ठंडी का अहसास होने लगेगा। ग्रामीण इलाकों में 20 नवंबर के बाद हल्का कोहरा दिखेगा तो हवाओं के रुख के चलते वाराणसी व पूर्वांचल में बारिश भी होगी।पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज तेज हवा के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक अगल-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। 5-8 अक्टूबर तक आरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी आदि जिलों में आज यानी बुधवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews