UP Weather : 35 जिलों में कोल्डवेव-कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, बारिश के संकेत, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

UP Weather Update Today 2023 : पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक ,  पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अत्याधिक घना कोहरा  और शीतलहर का असर दिखाई देगा। 10 और 11 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 12 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया  गया है। वही  15 और 16 जनवरी को पारा 1°C पहुंच सकता है। जनवरी के अंत या फरवरी की शुरूआत में कहीं बादल तो कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं बन सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यूपी समेत कई राज्यों में अगले दो दिन में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है ।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। इसका असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिल सकता है।  पश्चिमी यूपी में बुधवार और गुरुवार को कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ बूंदा-बांदी हो सकती हैं। पूर्वांचल के इलाकों तक गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाने की उम्मीद है, इसके बाद अगले हफ्ते में एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी।

2 दिन कोल्ड डे की स्थिति

यूपी मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में भीषण कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, आने वाले 3-4 दिन ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। जनवरी तक 19 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया आदि शामिल हैं।

35 जिलों में  शीतलहर का अलर्ट

यूपी के 35 जिलों में अगले 48 घंटों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में शीतलहर को लेकर अलर्ट किया गया।वही आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, कासगंज, सहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में चेतावनी दी गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews