UP Weather: 31 अगस्त तक वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी

26 से 31 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।इस दौरान कहीं कही तेज बारिश के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
cg WEATHER TODAY

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान सूबे के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने वाला है।

आज सोमवार को बांदा, चित्रकूट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में भी जन्माष्टमी पर दिन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में Heavy Rain Alert

  • आज सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ ,सोनभद्र , मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात ,कानपुर नगर ,रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदास नगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इन जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है।
  • ललितपुर, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर, वारामसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, प्रतापगढ़, कानपुर नगर और कानपुर देहात में 26 अगस्त से 27 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट ।

31 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • सोमवार 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और भारी बारिश ।
  • मंगलवर 27 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।खास करके बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदासनगर ।
  • बुधवार 28 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • गुरूवार 29 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट ।
  • शुक्रवार शनिवार 30 और 31 अगस्त को दोनों हिस्‍सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews