UP Weather : 13 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज 40 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, मेघगर्जन- तेज रफ्तार, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

11 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : यूपी में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 633 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।अगले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ  तेज बारिश के साथ बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। आज सभी जिलों में अधिकतम 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

13 जुलाई तक बारिश/वज्रपात/ बिजली का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वांचल के 12-13 जिलों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट है ।11 से 13 जुलाई तक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 15 जुलाई के बाद मानसून के फिर गति पकड़ने का अनुमान है। मानसून की दोबारा वापसी दक्षिण मध्य प्रदेश और निकटवर्ती विदर्भ पर विकसित हो रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण होगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो 11 से 13 जुलाई तक पूर्वी यूपी के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में बहुत भारी बारिश ।
  • पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और सिद्धार्थनगर सहित नेपाल के निकटवर्ती क्षेत्रों के साथ बाराबंकी और गोंडा, श्रावस्ती, कुशीनगर, बलिया, हापुड़ और बदायूं में हाई अलर्ट जारी किया गया है।जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश ।
  • जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में मेघ गर्जन एवं वज्रपात ।

अबतक कहां कितनी बारिश

1 जून से 10 जुलाई तक 169.4 के सापेक्ष 213 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जो समान्य से 26 प्रतिशत अधिक है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जून से 10 जुलाई तक अनुमानित बारिश 188 के सापेक्ष 222 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 19% अधिक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 143.7 के सापेक्ष 200 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 39% अधिक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews