UP Weather : मानसून का प्रभाव, आज 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश-मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, 22 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी।कानपुर, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ जैसे शहरों में तेज हवा के साथ हल्के बादल रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा के भी आसार हैं।
UP Weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, फिलहाल मानसून की सक्रियता के कारण 4-5 दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।आज 17 अगस्त को भी बारिश और बिजली के कारण पश्चिमी, पूर्वी और मध्य यूपी के क्षेत्रों में अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश

यूपी मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज ,फतेहपुर, आगरा, मथुरा ,वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, बुंदेलखंड, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, जौनपुर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच ,बलिया, मऊ , ललितपुर, लखीमपुर खीरी समेत आस पास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

22 अगस्त तक वर्षा का दौर

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसका असर 24 घंटे में यूपी में देखने को मिल सकता है। इसके असर से यूपी के पूर्वी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
  • मानसून की टर्फ लाइन के कारण 17, 18 और 19 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा 20 ,21 और 22 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में होने से बारिश में कमी आई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब का क्षेत्र अगले 24 घंटों के बाद प्रभावित कर सकता है। 18 अगस्त के बाद मानसून की स्थिति भी सामान्य होगी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।खास करके पूर्वी और पश्चिमी यूपी प्रभावित रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews