UP Weather: 17 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

IMD WEATHER

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव है, जिसके प्रभाव से अभी 3-4 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। यूपी मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 से 17 सितंबर 2022 के दौरान, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा और गरज के साथ/बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून के साथ 3 सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 14 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा,15 सितम्‍बर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 3 से 4 दिन तक मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ पूर्वी और पश्चिमी जिलों में हल्की और भारी बारिश के आसार है।मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर में 14 सितंबर से 17 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है।  मानसून शुरू होने से अब तक प्रदेश में 358 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह औसत अनुमान से 47% कम है। यानी 679.3 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए थी।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में वर्षा का सिलसिला 16 सितंबर तक चल सकता है, उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। कानपुर में अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार बने हैं।झांसी और सरहानपुर,लखनऊ और मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।नोएडा और गाजियाबाद में 3दिन तक अच्छी बारिश होगी। तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना के चलते 15-17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तवा डैम के गेट खोले, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार , मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल के साथ मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों के साथ बंगाल की खाड़ी तक है। इसके कारण मध्य प्रदेश से सटे यूपी के जिलों और पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।बुधवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बरसात होगी। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ और बलिया के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया और गाजीपुर में बुधवार को सामान्य बारिश का अलर्ट है।

3 दिन तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में अगले तीन दिन तक बारिश के साथ आंधी तूफान और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने अनुसार 35 जिलों में बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललीतपुर है। विभाग की माने तो वाराणसी, प्रयागराज और संत कबीर नगर में भारी बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews