UP Weather: 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD weather update

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से 9 जिलों में आगामी 25 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।वही कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज करीब 37 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी हवाओं के लगातार चलने से एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा। अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर में बरसात हो सकती है।26 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में हल्की और तेज बारिश की संभावना है।प्रयागराज और लखनऊ में 26 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।

बार‍िश के अलर्ट के चलते कानपुर, आगरा, नोएडा, गाज‍ियाबाद, इटावा में डीएम ने  2 दिन स्‍कूलों को बंद करने का आदेश जारी क‍िया है।उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में भारी बारिश से हुए हादसों में 21 लोगों के मौत हो गई और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से जान गंवाने वालों के परिवारीजनों को मुआवजा देने और घायलों को भी उचित मदद दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

कई जिलों में स्कूल बंद

आज प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं तक के स्कूल, कानपुर में 12वीं तक के स्कूल और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने जिले में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद के जिलाधिकारी  ने भी आज भारी बारिश की आशंका के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।अलीगढ़-इटावा में भी DM ने 23 और 24 सितम्‍बर को नर्सरी से 12 वीं तक के सभी स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।  25 सितम्‍बर को रविवार है, अब 26 सितम्‍बर को स्‍कूल खोलने से पहले एक बार फिर मौसम और हालात की समीक्षा की जाएगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलिया में मौसम व‍िभाग ने आज भी भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।
  • इन ज‍िलों में 25 स‍ितंबर तक बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना है। 25 सितंबर तक यूपी के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
  • उत्तर प्रदेश में पहले पश्चिमी और उसके बाद मध्य और पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी। मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, हमीरपुर, उरई, आगरा, मथुरा, हाथरस, शाहजहांपुर, एटा और हरदोई में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद के साथ पूर्वी हिस्से गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ और कुशीनगर में भी बारिश के आसार है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews