UP Weather: मानसून की गतिविधियां बढ़ी, 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD WEATHER weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम के एक्टिव होने से मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है।सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ और गोरखपुर समेत 41 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़े..MP Weather: ला नीना का दिखेगा असर, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार,पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 44.3 मिमी, गोरखपुर में 28.7 मिमी, श्रावस्ती में 20.6 मिमी और सिद्धार्थनगर में 26.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।प्रदेश में अब तक 44% बारिश कम हुई है। 600.2 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान था, लेकिन 335.6 मिलीमीटर बारिश ही प्रदेशभर में हो सकी है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (UP Weather Forecast) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ 3 सितंबर तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों में अयोध्या समेत आसपास के जिलों के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।नोएडा और गाजियाबाद में एक-दो दिनों में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।आज प्रयागराज में बारिश की संभावना जताई है। 3 सितंबर को आसमान साफ रहेगा और फिर 4 ओर 5 सितंबर को घने बादल बारिश करेंगे।

शुक्रवार-शनिवार को 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी है। वही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी बारिश होगी। बिजली की गरज-चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews