UP Weather: मौसम में बदलाव जारी, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

weather alert today

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है,जिसके चलते प्रदेशभर के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए लखनऊ और गोरखपुर समेत 35 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, गोरखपुर शहर में शाम 7 बजे के बाद बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 6 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (UP Weather Forecast) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ 5 सितंबर तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।प्रयागराज में 3 सितंबर को आसमान साफ रहेगा और फिर 4 ओर 5 सितंबर को घने बादल बारिश करेंगे। पश्चिम यूपी में हल्की बारिश रहेगी। गंगा, यमुना, चंबल जैसी नदियों का पानी उफान पर आने के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात भी हैं।

सीएम ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 47 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी टीमों को चौबीसों घंटे काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देरी न हो। राज्य सरकार जिन 18 जिलों आगरा, औरैया, इटावा, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बलिया, बांदा, कासगंज, कौशांबी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर में सघन बाढ़ राहत अभियान चला रही है।

35 जिलों भारी बारिश का येलो अलर्ट

आज शनिवार को यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। बिजली की गरज चमक के साथ 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews