UP Weather: मौसम में बदलाव का दौर जारी, 18 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मौसम में सितंबर के महीने में बदलाव का दौर लगातार जारी है। कहीं तेज धूप ने उमस बढ़ा रखी है तो कहीं हल्की बारिश के साथ बादल छाए हुए है। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में आज शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के सभी जिलों पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज और कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अक्टूबर से पहले मानसून के विदा होने के भी संकेत है।

यह भी पढ़े..CG Weather: चक्रीय चक्रवाती घेरे का प्रभाव, इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश भर के 18 जिले में शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, फुरसतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, औरैया, मैनपुरी, बलिया, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, आगरा बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल मॉनसून की ट्रफ लाइन लखनऊ के पास से गुजर रही है।

राजधानी लखनऊ में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।गाजयाबाद, वाराणसी और नोएडा में उमस का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। आगरा में शनिवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू होगी।गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।अलीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। कानपुर में आने वाले दिनों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मानसून ट्रफ का असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बता दे कि प्रदेश में अबतक 46% कम बरसात रिकॉर्ड की गई है। मानसून शुरू होने से अब तक 349.8 में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो कि अनुमान था कि 653.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जो औसत अनुमान से 46% कम है। मानसून अवधि 2022-23 के दौरान पांच सितंबर 2022 तक यूपी में कुल 346 मिमी वर्षा हुई है। राज्य के 11 जिलों में सामान्य वर्षा‚ 13 जिलों में कम बारिश‚ 34 जिलों में अत्यन्त कम बारिश तथा 16 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews