UP Weather: मानसून ट्रफ का असर, 12 जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

mp weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रक रेखा के कारण बारिश का दौर जारी है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने आज 27 सितंबर को 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।अगले दो दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बने रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़े..CG Weather: बस्तर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, 30 सितंबर से मानसून की विदाई संभव, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर से मौसम में बदलाव दिखेगा, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वांचल की जिले में अभी भी बारिश होने की संभावना है। 30 सितंबर को मानसून की आखिरी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।28 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 29 और 30 सितंबर को पूर्वी और पश्चिम दोनों तरफ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

आज बुधवार को खासकर पूर्वांचल के जिले में बारिश होगी। पूर्वांचल के जिलों में महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, समेत 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश 29 से 30 सितंबर तक को ज्यादा होने की संभावना भी है। अभी कम से कम एक सप्ताह तक राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। अब तक इस साल मानसून शुरू होने से 1 जून से लेकर अबतक 533.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जो कि औसत अनुमान से 36% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews