UP Weather: मानसून ट्रफ का असर, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

CG weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के सभी जिलों पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज और कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अक्टूबर से पहले मानसून के विदा होने के भी संकेत है।

यह भी पढ़े..CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, फुरसतगंज, फतेहपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर नगर और मैनपुरी जैसे जिलों में कहीं बादल छाए रहेंगे । कानपुर, हाथरस और मैनपुरी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।वही प्रदेशभर में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।एक सप्ताह और रुक रुक कर बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अब वापसी की ओर बढ़ रही है,यह जैसलमेर, भोपाल और अन्य जिलों से होते हुए पूर्वोत्तर से निकलकर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। ऐसे में हवा में कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बन रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश से सटे यूपी के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े..18 महीने के पेंडिंग डीए एरियर का इंतजार हुआ लंबा, जानें कर्मचारियों को लाभ मिलेगा या नहीं?

बता दे कि इस साल मानसून शुरू होने से लेकर अब तक 348.7 मिली मीटर बारिश उत्तर प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई है, जो कि अनुमान से 46% कम है। मानसून अवधि 2022-23 के दौरान पांच सितंबर 2022 तक यूपी में कुल 346 मिमी वर्षा हुई है। राज्य के 11 जिलों में सामान्य वर्षा‚ 13 जिलों में कम बारिश‚ 34 जिलों में अत्यन्त कम बारिश तथा 16 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बारिश हुई है।

20 जिलों को सूखा घोषित करने की तैयारी

यूपी के लखनऊ‚ संतकबीरनगर‚ बस्ती‚ सोनभद्र‚ गोंडा‚ शामली‚ मुरादाबाद‚ बागपत‚ अमरोहा‚ गौतमबुद्धनगर‚ सिद्धार्थनगर‚ श्रावस्ती‚ देवरिया‚ मिर्जापुर‚ बलिया‚ महराजगंज‚ कुशीनगर‚ चंदौली‚ मऊ, गाजीपुर समेत 20 जिलों को सूखा घोषित करने की तैयारी है। खबर है कि सूखा मॉनिटरिंग कमेटी की इस आंकलन रिपोर्ट को सीएम की भी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द किसानों को मुआवजे देने पर विचार किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews