UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 12 जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

weather alert today

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 2 दिन मौसम बदलने के आसार है। 7 सितम्बर से मानसून के दोबारा एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाओं के असर आज सोमवार 5 सितंबर को यूपी के 12 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।यह बारिश का दौर अभी 3-4 दिन और बना रह सकता है। सितंबर में पूरे यूपी में औसत बारिश सामान्य से 110 प्रतिशत अधिक होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, मानसून ट्रफ सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (UP Weather Forecast) के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी के जिलों के साथ मध्य प्रदेश से सटे जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा।मेरठ में 9 और 10 सितंबर को बारिश आ सकती है।

यह भी पढ़े..UP Weather:7 तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा भी हो सकती है।उत्तर पश्चिमी शुष्क हवा तेजी से आ रही हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी से नम हवा की रफ्तार कम है। इसके चलते आसमान में बादल छाए हुए है, लेकिन बारिश कही कही ही हो रही है।वही कानपुर में भी गंगा के मैदानी क्षेत्र में आ रही उत्तर पश्चिमी शुष्क हवा ने बारिश की गतिविधियां कम कर दी हैं।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में येलो अलर्ट

यूपी के 12 जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बलरामपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई और लखीमपुर खीरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों 40  किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिजली की चमक भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews