UP Weather : अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Weather : अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather) पिछले दो दिनों से सुहाना है, रुक रुक कर बादल बरस रहे हैं, राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को जारी रहा और इसके आज गुरुवार को भी जारी रहने के आसार हैं।

यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) के मुताबिक झमाझम बारिश का असर तापमान पर हुआ है। पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है, पिछले चौबीस घंटों में 39.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आसमान में छाए बादल और रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण यूपीवासी सितम्बर में जुलाई का अहसाह महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – CG Weather : कई जिलों में बारिश की संभावना, मानसून के जल्दी विदा होने के संकेत

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है साथ ही अरब सागर से भी नमी आ रही है इसी नमी के कारण मौसम बदला हुआ है और उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है।

ये भी पढ़ें – Rashifal 15 September 2022 : मेष कर्क सिंह वृश्चिक को धन-सम्मान का लाभ, पदोन्नति-यात्रा के योग, मिथुन कन्या तुला रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

यूपी मौसम विभाग (up weather update) ने आने वाले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में लखनऊ में तेज तो हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट (up weather orange alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना लुढ़का, ये हैं आज की कीमत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews