UP Weather : ओलावृष्टि और बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त, आज तेज हवा के साथ चल सकती है आंधी

UP Weather Update

UP Weather Update Today 22 February 2024 : मंगलवार शाम से उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हुई और कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई, सिलसिला बुधवार को भी रुक रुक कर जारी रहा, अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश से लोग अचंभित रह गए, दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है।

9 जिलों में ओले गिरे, 20 जिलों में बारिश 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात से अब तक हुई ओलावृष्टि से नौ जिले प्रभावित हुए और 20 जिलों में हलकी बारिश हुई, बताया ये भी जा रहा हैं कि जौनपुर में एक झोपड़ी में दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है उधर फतेहपुर में बिजली गिरने से 167 भेड़ों की मौत की खबर भी है जिला अधिकारियों ने फसलों की हुए नुकसान की रिपोर्ट अपने अपने जिलों के राजस्व अधिकारियों से मांगी है जिससे मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

आज तेज हवा के साथ आंधी चलने के आसार 

उधर आईएमडी ने कहा है कि बारिश और ओलावृष्टि ने ठंडक में इजाफा किया है लेकिन आज गुरुवार से मौसम बदलेगा, इसके शुष्क रहने के आसार हैं हालाँकि कहीं कहीं तेज हवा के साथ आंधी चल सकती है, इसके अलावा कहीं कहीं हलकी बूंदाबांदी के भी आसार हैं, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को निष्क्रिय होने के चलते दिन के तापमान में मामूली वृद्धि के संकेत भी दिए हैं।

इन जिलों में ओले गिरने की आशंका 

मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि राजधानी लखनऊ, कानपूर, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, सहित कुछ अन्य जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं वहीं प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर सहित कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews