UP Weather Today : हवाओं का रूख बदला, तापमान में उतार चढ़ाव, बढ़ेगी गर्मी, जानिए 25 से 30 मार्च तक कैसा रहेगा यूपी के मौसम का मिजाज

up weather today

UP Weather Update Today : बारिश-आंधी के थमते ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम के साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं होगी,न ही कहीं आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि इस अवधि में तापमान में हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है । इस अवधि में तापमान 17-18 से 32-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

25 से 30 मार्च तक ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

  • उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 30 मार्च तक प्रदेश के मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। कहीं भी बारिश और आंधी चलने के कोई संकेत नहीं है।इन 5-6 दिनों में पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि इस अवधि में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। अप्रैल से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान के बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा और लू भी चलेगी।
  • यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान यथावत रहेगा। मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।आज होली के दिन मौसम गर्म रहेगा और धूप भी तेज रहेगी हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा।

आज आपके जिले का तापमान

  • आज लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • आज बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews