UP Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिन खिली रहेगी धूप, मिलेगी ठंड से राहत, वैलेंटाइन डे पर फिर मौसम पलटने के आसार

mp Weather

UP Weather Update Today 8 February 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है, मंगलवार तक लोग गलन का अहसास कर रहे थे इसी बीच बुधवार को खिली धूप ने सर्दी से राहत दिलाई लेकिन आज गुरुवार को फिर सुबह से तेज ठंडी हवाएं शुरू हो गई, जिससे थोड़ी सर्दी बढ़ गई इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 13 फरवरी तक धूप खिली रहने की उम्मीद है लेकिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर मौसम फिर पलट सकता है।

वैलेंटाइन डे पर फिर करवट लेगा मौसम

आईएमडी ने ताजा अपडेट में बताया है कि बूंदाबांदी की स्थितियां फिलहाल दिखाई नहीं दे रही, उल्टे एक सप्ताह तक दिन के समय तेज धूप खिले रहने के आसार जरूर दिखाई दे रहे हैं, इस बीच वैलेंटाइन डे वाले दिन 14 फरवरी को मौसम करवट ले सकता है और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है जिससे फिर एक बार गलन का अहसास हो बढ़ सकता है।

अभी जारी रहेगी सुबह शाम की ठंड

IMD ने अपने अपडेट में कहा है कि फिलहाल सुबह और रात की ठंड जारी रहने का अनुमान है , दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, मंगलवार को जब धूप खिली तो दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि भी दिखाई दी है फिलहाल अभी मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान हैं।

अगले 24 घंटे छाएंगे आंशिक बादल

अपने अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रभाव हैं इससे रात का तापमान गिर सकता है जिससे रात को गलन वाली ठंड का अहसास हो सकता है, मौसम विभाग ने अगल 24 घंटे उत्तर प्रदेश के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है, अभी भी कई जिलों को सुबह और रात के समय कोहरा झेलना पड़ रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews