UP Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Update

UP Weather Update Today 14 March 2024:  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के बाद एकबार फिर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है, मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और बिजली चमकने/गिरने की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार है, इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिक प्रभावित होगा, मौसम विज्ञान केंद्र ने मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मुजफ्फरनगर, अलीगढ, हाथरस, मथुरा, बरेली, अमरोहा सहित अन्य की जिलों में बारिश और बिजली चमकने/गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इतना रह सकता है अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

आईएमडी ने तापमान की संभावनाओं पर जानकारी देते हुए कहा कि आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि कानपुर शहर, कानपुर देहात, वाराणसी, गोरखपुर, हरदोई, बाराबंकी, प्रयागराज सहित अन्य कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हा वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बादलों की आवाजाही से फिर बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई और आज गुरुवार को बारिश के जारी रहने के आसार हैं, यहाँ बादलों की आवाजाही रहेगी हालाँकि मध्य यूपी इससे प्रभावित नहीं होगा, उधर मौसम विभाग ने कहा है आज के बाद कल से 22 मार्च तक मौसम साफ रहेगा फिर 23 मार्च को बारिश संभावित है और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews