UP Weather : बदला मौसम का मिजाज, आज प्रदेश के इन 11 जिलों में बारिश के आसार, देखें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Update

UP Weather Update Today 28 March 2024: तेज धूप के बाद अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बदल रहा है, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है, मौसम विभाग ने आज करीब 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, मौसम विभाग ने कहा है कि 29 मार्च को बारिश के दौरान बिजली गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

IMD के मुताबिक 28 मार्च को आज गुरुवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर (नॉएडा), शामली, अलीगढ, सहारनपुर, गाजियाबाद ,हापुड़, मथुरा, बागपत और बुलंदशहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कही पर बारिश होने की संभावना है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना 

मौसम विभाग ने कहा है कि कल 29 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के साथ-साथ पूर्वी हिस्से में भी कहीं कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है।

30 मार्च के मौसम का पूर्वानुमान 

30 मार्च के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि इस दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।

ऐसा रहेगा राजधानी लखनऊ का मौसम 

उधर मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी लखनऊ सहित इसके आसपास के जिलों में फ़िलहाल कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालाँकि पश्चिमी और पूर्वी जिलों में मौसम बदलने का असर राजधानी के तापमान पर पड़ेगा जिसके चलते अगले तीन-चार दिन लखनऊवासियों गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews