UP Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में शीतलहर-पाले का अलर्ट, 24 तक बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

rj weather today

UP Weather Alert Today 2023:  18 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम में फिर बदलाव होगा  वही 19 जनवरी तक ठंड और शीतलहर का कहर जारी रहेगा। यूपी मौसम विभाग  के मुताबिक,  आज मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने और शीतलहर की भी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज शीतलहर कोहरे  के लिए चेतावनी जारी की गई है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 20 से 26 जनवरी के बीच बारिश के आसार है।

यूपी मौसम विभाग (UP Weather Forecast) के मुताबिक, प्रदेश में 19 जनवरी तक भीषण ठंड, घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी में 20 जनवरी तक बादल छाए रह सकते है और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बन सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज 17 से 18 जनवरी के बीच शीतलहर की चपेट में रहेगा। 18 जनवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रहने के आसार है। गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं और पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है।  । पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19 जनवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (UP Weather today) के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 18 जनवरी तक पाला पड़ सकता है और शीतलहर के भी आसार हैं। यह शीतलहर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी समेत कई दक्षिणी जिलों में जारी होगी।लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। इसके बाद 19 से 21 जनवरी के दौरान इसमें 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। बूंदाबांदी की शुरुआत मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगी। यह बारिश लगभग तीन दिनों तक रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 से 24 जनवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

20 से 25 जनवरी तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार,  18 जनवरी की सुबह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पाला पड़ सकता है।19 जनवरी तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई शहरों का तापमान शून्य तक जा सकता है। 20 जनवरी के बाद से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।  प्रदेश में 20 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। फिर 22 जनवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो तिब्बत की ओर से बढ़ेगा तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना बनेगी। इससे गोरखपुर, महराजगंज में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। वही 25-26 जनवरी को गरज-चमक के साथ बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews