UP Weather: सोमवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, हल्की बूंदाबांदी की संभावना, कोल्ड वेव-घने कोहरे का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं बारिश तो कहीं तेज ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की माने तो 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादल छा सकते है  और नए साल तक कोहरा घना बना रहेगा। 27 और 28 दिसंबर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।वही सोमवार तक बादल छाए रहेंगे, इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

यूपी मौसम विभाग (UP weather alert) की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में कोल्ड डे अत्याधिक होने की संभावना है। 26 और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। दिसंबर के अंत में तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने के आसार है। वही सोमवार को बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने के भी आसार है।27 दिसंबर से 3 जनवरी तक कई इलाकों में कोहरा बना रहेगा।

गिरेगा पारा, कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (UP weather Forecast) की मानें तो नए साल तक दिन का सबसे अधिकतम तापमान 26°C और रात में न्यूनतम तापमान 9°C रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति दिख सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति दिख सकती है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।विभाग ने 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

सोमवार तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग  (UP weather Update) के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बर्फीली हवाओं के साथ तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। सोमवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक की मानें तो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमोत्तर में अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो 27 दिसंबर तक हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक पहुंचेगा और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी।इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और पछुआ हवाओं के पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews