UP Weather: नए सिस्टम से 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन 21 सितंबर से फिर अच्छी बारिश हो सकती है। लखनऊ समेत प्रदेश में 22 सितंबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला भी चलता रहेगा।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने और हवा के सामान्य गति से मुख्यत: पूर्वी चलने के आसार हैं।मानसून शुरू होने से अब तक 442.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। हालांकि, अनुमान था कि 703.1 मिलीमीटर बारिश होगी। यानी, ओवरऑल बारिश अभी बहुत कम हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार,  मॉनसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, नारनौल, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर से गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है। 18 सितंबर तक यह उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की उम्मीद है, इसके प्रभाव में 20 सितंबर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

यह भी पढ़े..MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 256 पदों पर निकली है भर्ती, 5 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

मौसम विभाग के मुताबिक, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती, अयोध्या, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews