UP Weather: मौसम में फिर बदलाव, 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

IMD WEATHER

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई से पहले बारिश की गतिविधियाों में तेजी आने से उत्तर प्रदेश का मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 3-4 दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन 21 सितंबर से फिर अच्छी बारिश हो सकती है।22 सितंबर तक पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई है।यूपी मौसम विभाग ने आज 12 से 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है, वही एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश के भी आसार बन रहे है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 2 दिन बाद फिर शुरू होगा वर्षा का दौर, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठी सर्द हवाओं का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा दिखेगा। सोमवार को प्रदेश के तराई के क्षेत्रों के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।यूपी में 19 सितंबर को बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। 20 सितंबर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। अगले पांच दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार,लखनऊ में बादलों के साथ कोहरा छाया रहेगा और हल्की बारिश के भी आसार है।वाराणसी और गोरखपुर में भी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन नोएडा-गाजियाबाद में उमस बढ़ेगी।गोरखपुर में देर शाम हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।सरयू और रोहिन और बूढ़ी राप्ती नदियां खतरे का निशान पार कर गई हैं। राप्ती, गोर्रा, गंडक आदि बाकी नदियों के जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 20 सितंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बिजली की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं। पूरे प्रदेश भर में मानसून शुरू होने से अब तक 448.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो औसत अनुमान से 37% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews