UP Weather : छाए रहेंगे बादल, 1 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी-तेज हवा, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। आज बुधवार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान श्चिमी यूपी में मौसम साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके बाद 21 मार्च से 24 मार्च तक मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है, हालांकि 24 मार्च को फिर बारिश के आसार बन सकते है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने आज 20 मार्च को पूर्वी यूपी में अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया ,चंदौली, गाजीपुर समेत 8 जिलों में बादल गरजने और 30-40 किमी की स्पीड से तेज हवा यानी आंधी चलने की संभावना जताई है। इन सभी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से झोंकेदार हवा चलने की आसार है। वही पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि  21, 22 और 23 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।24 मार्च को फिर प्रदेश में मौसम बदलने की उम्मीद है। 24 तारीख को पश्चिमी यूपी में अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 25 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews