
UP Weather Update Today : नवंबर अंत से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 नवंबर को पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी के अलग- अलग जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना है। बारिश के बाद प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। वही धुंध और कोहरा भी बढ़ने लगेगा। 27 तारीख को प्रदेश के सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
25-26 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 24 से 26 नवंबर तक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। 27 तारीख को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके बाद 28-29 नवंबर से फिर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क होने लगेगा। इस अवधि में कोई अलर्ट नहीं जारी की गई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
यूपी मौसम विभाग ने27 नवंबर को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बिजनौर, मथुरा, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं,बरेली, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर और आसपास के जनदों में बारिश का अनुमान जताया गया है।नोएडा और गाजियाबाद में भी आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के शहरों में आज का तापमान
- लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 -12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

