UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, आज इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 17 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश के आसार है।दोनों स्थानों में कहीं कहीं बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।हालांकि 17 से 21 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में कम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने सप्ताह भर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की संभावना

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 17 सितंबर को पश्चिमी यूपी के एक दो जगहों पर बारिश होने और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने के साथ पूर्वी यूपी में पश्चिमी यूपी की अपेक्षा ज्यादा जगहों पर बारिश होने के आसार है। एक दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आज अंबेडकर नगर, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं,बागपत, बाराबंकी,बरेली, बिजनौर,गाजियाबाद, हापुड़,हरदोई, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद,मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर,संभल, शाहजहांपुर,शामली और सीतापुर के पास के जिले में बिजली में बिजली गिरने की संभावना है।

21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग की माने तो आज बुंदेलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज व चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। 18 सितंबर के बाद प्रदेश कई कई जगहों पर मौसम साफ हो सकता है और दो डिग्री तक टेंप्रेचर में वृद्धि हो सकती है। 18 और 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी की बजाय पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 20 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में एक दो स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। 21 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की संभावना कम है।

18 सितंबर से मौसम में आएगा बदलाव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा का कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के आस पास है। इसके चलते बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। रविवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews