UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें क्या कहता है विभाग का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में बदलती हवाओं की वजह से एकाएक मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है, कभी तापमान में उछाल आ रहा है तो कभी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।नए सिस्टम के एक्टिव होने से सोमवार-मंगलवार के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश-ओलावृष्टि होगी। यूपी मौसम विभाग की मानें तो  14 मार्च को यूपी के कुछ हिस्‍सों खास कर दक्षिण-पूर्व के जिलों में बारिश होने की संभावना है और फिर 17 मार्च को दोबारा बारिश की संभावना है।

14 मार्च को एक्टिव  होगा नया सिस्टम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  रविवार को  लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार 13 मार्च तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद मंगलवार 14 मार्च को नया सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आएगा, इसके असर से पछुआ और पुरबिया हवाओं के साथ बार‍िश और ओलावृष्टि के संकेत है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 14 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इसके प्रभाव से 12 से 14 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  सोमवार और मंगलवार को राजधानी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं और बूंदाबांदी चलेंगी। इस कारण तापमान स्थिर बना रहेगा।  लखनऊ से लेकर नोएडा तक और पूर्वांचल के हिस्से में गर्मी के तल्ख तेवर दिखने लगे हैं। 12 मार्च को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है और आज आसमान साफ रहने के आसार हैं।

बारिश और ओले के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में 11 मार्च को आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है। इसका असर यूपी के कई हिस्सों में पड़ सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर सकते है, वही कई जगह पर ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।लेकिन 20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।अनुमान है कि मई में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 15 से 20 दिन में मई-जून की तरह सूरज के तपने के आसार हैं। इसके लिए 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews