UP Weather :अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश-बिजली-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

14-15 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस अवधि में दोनों ही हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : मानसून की सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 14 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के साथ अवध तराई क्षेत्रों में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है।अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर ,सोनभद्र , मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर ,महराजगंज ,सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

18 अगस्त तक बारिश का दौर रहेगा जारी

  • यूपी में 14 अगस्त से 18 अगस्त तक बारिश दौर चलने वाला है। 15-16 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस अवधि में दोनों ही हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। 16 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
  • 17, 18 और 19 अगस्त को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कही कही गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात, मेघगर्जन के साथ पूर्वांचल और अवध समेत तराई के हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है।दक्षिण, पूर्वी और तराई के कुछ जिलों में अगले दो तीन दिन तक भारी बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews