UP Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, बारिश-बिजली की चेतावनी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 19 फरवरी से फिर मौसम यू टर्न लेगा और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी। इस दौरान कोहरे और ठंड का भी असर देखने को मिलेगा। फिलहाल 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन फरवरी अंत में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आज शनिवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन 18 से 21 फरवरी तक फिर मौसम में बदलाव नजर आएगा।इसके बाद फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगेगा। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18-19 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश होगी, रात के मौसत में तीन डिग्री तक पारा में गिरावट होगी। बारिश के साथ घना कोहरा और बादल भी छाए रहेंगे। वही 20 और 21 फरवरी को वेदर सिस्टम के प्रभाव बढ़ेगा, जिससे प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के उम्मीद है। 19 फरवरी से लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश होगी, वही 20 और 21 को लखनऊ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है।

22 फरवरी तक बारिश, बिजली और बादल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानो पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं, एक या दो थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक और 30-40 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।21-22 फरवरी पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर तथा तथा पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ ही बौछार पड़ने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews