मंगलवार से फिर बदलेगा UP का मौसम, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, CM ने दिए ये निर्देश

up weather

UP Weather Update Today : मंगलवार से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, हालांकि आज सोमवार को कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और आंधी-बारिश की संभावना है।  खास करके पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों बारिश हो सकती है। 5 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश का मौसम फिर से पहले की तरह हो जाएगा। दिन में धूप और रात के समय हल्की हल्की ठंड पड़ेगी।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

  • उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी राजधानी लखनऊ-कानपुर में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। वही खैरी, बहराईच, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जालौन में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
  • इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी।हालांकि मंगलवार तक प्रदेश में मौसम साफ होने के आसार हैं। ऐसे में आने वाले सप्ताह से तापमान बढ़ने लगेगा।मार्च महीने के दौरान पूर्वी यूपी का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने और अप्रैल-मई के दौरान गर्मी बढ़ने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में 67 शहरों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। बारिश और बिजली से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है।

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, SDM और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे कराने और संबंधित विभाग को इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि भेजी जा सके।
  • सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिजली, ओले गिरने, तेज बारिश, आंधी-तूफान से जनहानि, पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करते हुए शासन को अविलंब रिपोर्ट भेजी जाए। वही दिवंगत व्यक्तियों के स्वजनों को 4-4 लाख रु की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews