UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

UP Weather,

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। पूर्णिमा के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव होगा। इसके प्रभाव प्रदेश से तापमान में गिरावट, ठंड और कोहरे में वृद्धि और कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वही 8 से 9 नवंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा।

यह भी पढ़े..CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वाराणसी समेत कई जिलों में आज रविवार को बादल छाए रहेंगे, कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पश्चिमी यूपी की सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से पहुंचे बादलों की सक्रियता जारी है, इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादलों के छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।वही प्रयागराज में 7 और 8 नवंबर को आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़े…MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 8 नवंबर को बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ से अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगरा में अगले सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम हवा चलेगी और बूंदाबांदी के आसार बनेंगे, वही लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले 2 से 3 दिनों के बाद कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। पछुआ हवाएं चल रही हैं। दिन व रात के तापमान में गिरावट होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews