UP Weather : जल्द बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आज कई जिलों में कोल्डवेव-कोल्ड डे का रेड अलर्ट, घना कोहरा-धुंध

imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में कंपकपाती ठंड और सीवियर कोल्ड वेव का कहर जारी है। कोहरे के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, ट्रेनें कई घंटों लेट चल रही है तो कोहरे के चलते फ्लाइट्स को भी रद्द करना पड़ रहा है। यूपी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कोल्ड वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 13 जनवरी तक कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति के साथ बहुत घना कोहरा छा सकता है।   8 जनवरी तक शीत लहर और कोहरे की वजह से ठंड का सितम जारी रहेगा।

यूपी मौसम विभाग (UP weather Update Today) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, ऐसे में आज शुक्रवार को लखनऊ में शीतलहर और धुंध का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन का तापमान 16°C और रात का तापमान 6°C रहने की संभावना है। 9 से लेकर 13 जनवरी तक गलन का असर तराई क्षेत्रों में और ज्यादा पड़ेगा। प्रमुख रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठंड की ज्यादा चपेट में आएगा। देश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा पड़ेगा और कोल्ड-डे कंडीशन जैसी स्थिति रहने का पूरा अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं है लेकिन  20 से 22 जनवरी के आसपास भी लखनऊ में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में फिर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले झांसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 4 डिग्री सेल्सियस वाराणसी और फतेहपुर में भी 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि मेरठ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानी के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू व पाकिस्तान के ऊपर बन रहा है। यह तीन दिन में सक्रिय होगा तो पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर बारिश होगी, जिससे पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होगी और कोहरा छंटने का सिलसिला शुरू होगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। यह वायुमंडलीय परिस्थितियां पूर्वी उत्तर प्रदेश को कड़ाके की ठंड से राहत देने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews