
UP Weather Alert Today: बारिश का दौर थमते ही उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।तापमान के गिरते ही ठंड में इजाफा होने लगा है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, वही 11 जिलों में कोल्ड डे और 40 जिलों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। अगले 48 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
15 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 12 जनवरी से 15 जनवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा और 15 जनवरी तक कोहरे से भी राहत के आसार नहीं है। अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने और न्यूनतम तापमान कम होने के आसार हैं। 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल भी छा सकते हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है । ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है। इधर, ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है, वही नौवीं से 12वीं तक के सभी विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।
इन जिलों में कोल्ड डे/ कोहरे का अलर्ट
- आज गुरूवार को सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच में अत्यधिक कोल्ड डे रहने का अनुमान है।
- मेरठ, भीमनगर, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, औरैया, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बाँदा, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
- आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनोर, बुलन्दशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरीया, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नोज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, प्रयागराज, संभल, शामली, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट।
शहरों का तापमान
- आगरा में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 डिसे और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा और गुरुवार को मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा और 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
- शनिवार को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा।
- कानपुर में 12 और 13 जनवरी को भी तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। 13 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
- राजधानी लखनऊ में बर्फीली हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

