UP Weather : सोमवार से फिर वर्षा का दौर, बादलों की आवाजाही, 40 जिलों में बिजली-बारिश की चेतावनी, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : सोमवार के प्रदेश के मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा जिसका असर 14 फरवरी तक रहेगा। आज रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड के साथ कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक बादलों की आवाजाही के साथ पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 40 जिलों में 30-35 किमी की रफ्तार से हवा के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वही 15 फरवरी से फिर मौसम साफ होने लगेगा और अधिकतम न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

सोमवार से कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से मौसम फिर बिगड़ने लगेगा। 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 12 से 14 के बीच प्रदेश के 40 से ज्यादा इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। 12 से 14 को लखनऊ, आगरा और आयोध्या में भी बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज गोरखपुर, प्रयागराज,हाथरस, मेरठ, गौतम बुद्धनगर का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और इन जिलों में दो दिनों तक धुंध दिखाई देगी। पूर्वांचल और लखनऊ में दिन में मौसम साफ रहेगा ।सोमवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और शाम से विंंध्य क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश का दौर  शुरू होने के आसार हैं। 13-14 फरवरी को पूर्वांचल के दक्षिणी इलाकों एवं बुन्देलखंड में भी बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर 15 फरवरी से मौसम पुनः शुष्क हो जाने की संभावना है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews