Up Weather: सर्दी का सितम, 4 दिनों में बदलेगा प्रदेश का मौसम, कई जिलों में छाएगा घना कोहरा

up weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 4 दिनों में प्रदेश के ऐसे जिले जो नदी के पास हैं, जहाँ पेड़ पौधे बहुत हैं वहां घना कोहरा छाएगा, मौसम विभाग ने अन्य कुछ जिलों में भी कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है, उधर कई जिलों में सर्दी बढ़ चुकी है, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।

मौसम के और सर्द होने का अनुमान 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह के समय प्रदेश के कई जिलों में 9 बजे तक घना कोहरा दिखाई दे रहा है, दृश्यता धीरे धीरे कम होती जा रही है जिसके कारण लोग परेशान होने लगे हैं, अभी मौसम के और सर्द होने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान गिर रहा है, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि बरेली और गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, बहराइच, मेरठ में 10 डिग्री सेल्सियस तो अलीगढ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेलिसियस दर्ज किया है।

इन जिलों में तापमान का अनुमान 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। उधर कानपुर शहर, कानपुर देहात, हरदोई, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित कुछ अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews