UP Weather : 11 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। बिजली बारिश के बाद ठंड ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है, हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव आने से अब पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन में धूप निकलनी भी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते एक बार फिर बारिश होने का अनुमान लगाया है, इसके तहत 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

12 फरवरी के बाद फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को ठंडी हवा का असर रहेगा लेकिन शनिवार से रफ्तार धीमी होने का अनुमान है। इसके बाद नए सिस्टम के सक्रिय होने से 12 फरवरी से फिर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।12 से 14 को लखनऊ और आयोध्या में भी बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।फिलहाल 9, 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज आपके जिले का तापमान

  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 12-15डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews