UP Weather: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा तेज वर्षा का दौर, आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

शनिवार को गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ सहित दर्जनों जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।इस दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
mp Weather Update

UP Weather Alert : सितंबर में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होते ही फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। इससे पहले आज 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान भारी बारिश के आसार कम है।आज शनिवार को नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, सीतापुर, हाथरस, कौशांबी, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बलिया, लखीमपुर खीरी, हाथरस और चित्रकूट में वर्षा हो सकती है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो सितंबर के पहले सप्ताह में मध्यम से भारी बारिश का दौर चलेगा। खास करके पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में 25 से 50% जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।। रविवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बादल गरजने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

4 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का दौर

  • 1 सितंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश । पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के भी आसार।
  • 2 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के आसार ।
  • 3 सितंबर को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • 4 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • उत्तर प्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक अनुमान बारिश 588 के सापेक्ष 524 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% कम है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 620 के सापेक्ष 551 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 543 के सापेक्ष 486 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 10% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews