PM Kisan Update: जून या जुलाई…किसानों के खाते में कब आएंगे 17वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए? जानिए यहां ताजा अपडेट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त कब जारी होगी?आपके खाते में 2000 2000 रुपए कब आएंगे? क्या इस बार भी सभी किसानों को लाभ मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आईए जानते है क्या है नया अपडेट
pm kisan yojana

PM Kisan Yojana 17th Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अब तक 16 किस्तें जा हो चुकी है और अब 17वीं किस्त का इंतजार है।

eKYC समेत 3 दस्तावेज के बिना नहीं मिलेंगे 2000 रु

यदि आप पात्र किसान है और 17वीं किस्त के 2000 रुपए का लाभ पाने चाहते है तो पहले eKYC करवा लें, अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा।इसके अलावा भूलेख सत्यापन और आधार से खाते को लिंक भी करना अनिवार्य है, वरना आप 17वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे। अगर आपने भी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है तो आपको अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में जरूर चेक करना चाहिए।गलत बैंक डिटेल के कारण आवेदन खारिज हो सकता है।यदि आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम है तो भी आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

जून या जुलाई कब आएगी 17वीं किस्त?

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी जारी की थी, जिसको 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में संभावना है कि 4 जून को नतीजे आने और नई सरकार का गठन होने के बाद किस्त जारी कर दी जाएगगी। हालांकि सरकार ने अभी तक तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।किसान अपडेट के लिए PM KISAN की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां होम पेज को थोड़ा स्क्रॉल करने पर नीचे ‘फार्मर सेक्शन’ दिखेगा जिसमें e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर डालें।
  • इसके बाद इमेज कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी डालें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews