PM Kisan Yojana : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, फटाफट निपटा लें ये 3 जरूरी काम, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त, जानें कब होगी जारी?

pm kisan yojana

PM Kisan 17th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर चार माह में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 16वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब 17वीं किस्त जारी की जानी है।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब अप्रैल से जुलाई के बीच 17वीं किस्त जारी की जाएगी। चुंकी अप्रैल से जून के बीच लोकसभा चुनाव होना है और आचार संहिता लागू है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जून महिने में अगली किस्त भेजी जा सकती है, क्योंकि 4 जून को नतीजे आ जाएंगे, हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इन किसानों को मिलेगा 17वीं किस्त का लाभ

  • ध्यान रहे इस किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है। आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या बैंक जाकर भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको eKYC का फॉर्म भरकर और साथ में दस्तावेज लगाकर जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक होता है और फिर आपकी eKYC कर दी जाती है।
  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

कैसे कराएं ईकेवाईसी?

  • पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  • अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएंइसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  • आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप ओटीपी बेस्ड eKYC करवा सकते हैं।
  • आप अगर पोर्टल या CSC केंद्र से ई-केवाईसी नहीं करवा पा रहे, तो आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको eKYC का फॉर्म भरकर और साथ में दस्तावेज लगाकर जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक होता है और फिर आपकी eKYC कर दी जाती है।

PM KISAN – लिस्ट में चेक करें अपना नाम

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और आपको पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराएं, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।अगर आप अपने साथ अपना गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है। Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews