
School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। 31 मार्च को ईद-उल-फितर के चलते एमपी, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड , राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा तेलंगाना सरकार ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद-उल-फ़ितर के चलते छुट्टियां घोषित की हैं। अब शैक्षणिक संस्थान 2 अप्रैल को फिर से खुलेंगे।
इसके अलावा 6 अप्रैल को रामनवमी ,10 अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व ,14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 29 अप्रैल को परशुराम जयंती के चलते अलग अलग राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
हिमाचल प्रदेश समर वेकेशन
- हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार समर वेकेशन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिन रहेगा। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का होता था। अप्रैल की 4 छुट्टियां बंद कर दी गई हैं, इसकी जगह 1 से लेकर 8 जून तक समर ब्रेक मिलेगा। विंटर ब्रेक 1 से 8 जनवरी तक होगा।
- नालागढ़, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पौंटा साहिब, कालाअंब और ऊना जिला के स्कूलों में 1 से 30 जून तक 30 दिन समर और 3 से 12 अगस्त तक मानसून की छुट्टी होगी।
- कुल्लू जिला के समर और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में मानसून ब्रेक 20 जुलाई से 12 अगस्त तक होगी।कुल्लू जिला के समर और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में मानसून ब्रेक 20 जुलाई से 12 अगस्त तक होगी और विंटर ब्रेक 1 से 14 जनवरी तक दी जाएगी।
- कुल्लू में दशहरे के दौरान 8 दिन की छुट्टियां होंगी, जबकि दीवाली में चार दिन की छुट्टियां दी जाएंगी।विंटर वैकेशन स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक विंटर ब्रेक होगी। मानसून ब्रेक 7 से 12 अगस्त तक होगी, जबकि फैस्टीवल ब्रेक दीवाली के आसपास 4 दिन की दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टी में लगेंगे समर कैंप
- उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में 20 मई से 15 जून के बीच बच्चों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। इसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ साथ कई विधाएं सिखाई जाएंगी।
- समर कैंप के दौरान फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन)पर आधारित एक्टिविटीज , स्किल्स, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक आदि के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
- कैंप रोजाना सुबह डेढ़ घंटे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की होगी। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी उपलब्ध कराई जाएगी।
- .इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।इस पर शिक्षा विभाग 200 करोड़ खर्च करेगा। यह पहल बच्चों के शैक्षिक विकास में मदद करेगी
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

