लाखों पेंशनरों के लिए अपडेट, 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना अटक जाएगी जनवरी से पेंशन! जानें प्रक्रिया नियम

सभी पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। यह सत्यापन हर साल किया जाता है, अन्यथा सत्यापन के अभाव में पेंशन बंद हो जाएगी।
pension NEWS

Rajasthan Pensioners Pension Update 2024 : राजस्थान के लाखों पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिन पेंशनरों ने अबतक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है वे 31 दिसंबर 2024 से पहले करवा लें, अन्यथा नए साल से पेंशन अटक सकती है या पेंशन से वंचित रहना पड़ सकता है।

दरअसल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्वजन, विधवा एवं विशेष योग्यजन व्यक्तियों को अपनी पेंशन सुचारू रखने के लिए 31 दिसम्बर तक भौतिक सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य किया है। भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन राशि का भुगतान नही किया जाएगा।सुरक्षा पेंशन नियमो के अनुसार समस्त पात्र पेंशनर्स को प्रत्येक वर्ष नवम्बर एवं दिसम्बर मे वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

इन माध्यमों से करवा सकते है सत्यापन

  • पेंशन धारक द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र केन्द्रों पर अंगुली की छाप से करवाया जा सकेगा।
  • वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाईल एप्प (Rajasthan Social Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
  • ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने में असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकते है।
  • छाप से बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई कठिनाई होने या आने पर पेंशनर्स अपना पीपीओ,आधार कार्ड अथवा जनआधार कार्ड लेकर उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।
  • अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी किया जा सकता है।
  • यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो अधिकारी स्वयं की SSO आईडी द्वारा SSP पोर्टल पर संबंधित पेंशनर का PPO नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews