पेंशनधारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 31 मई से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना अटक जाएगी जून से पेंशन!

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिन पेंशनधारकों ने अब तक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें एक और मौका देते हुए अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की है।
pension NEWS

Rajasthan Pensioners Pension Update 2025 : राजस्थान के लाखों पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिन पेंशनरों (वृद्वजन, विधवा एवं विशेष योग्यजन व्यक्ति)ने अबतक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है वे 31 मई 2025 से पहले करवा लें, अन्यथा जून से पेंशन अटक सकती है या पेंशन से वंचित रहना पड़ सकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष-2025 के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों की वार्षिक भौतिक सत्यापन की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों की मांग और सुविधा के लिए विभाग ने सत्यापन की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई. 2025 कर दी है।लाभार्थी अविलंब अपना सत्यापन करवाएं ताकि पेंशन में कोई व्यवधान ना हो।

इन माध्यमों से करवा सकते है सत्यापन

  • पेंशन धारक द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, -ई-मित्र प्लस केंद्र और राजस्थान सोशल पेंशन एंड आधार फेसआरडी’ मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक या फेस रिकग्निशन कर सकते है।
  • वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाईल एप्प (Rajasthan Social Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
  • ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने में असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकते है।
  • छाप से बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई कठिनाई होने या आने पर पेंशनर्स अपना पीपीओ,आधार कार्ड अथवा जनआधार कार्ड लेकर उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।
  • अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी किया जा सकता है।
  • यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो अधिकारी स्वयं की SSO आईडी द्वारा SSP पोर्टल पर संबंधित पेंशनर का PPO नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।

समस्या आने पर कहां करें संपर्क

पेंशन योजना में लाभार्थियों के वार्षिक भौतिक सत्यापन में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर पेंशनर संबंधित ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी, नगर पालिका आयुक्त और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews