कर्मचारियों के लिए काम की खबर, अब हर महीने की पहली तारीख को मिलेगा ये भत्ता, पेंशनरों की पेंशन राशि पर भी अपडेट, मार्च से इस तरह मिलेगा लाभ

salary news

Uttarakhand Allowance/Pension Update : उत्तराखंड के होमगार्डों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की पुष्कर धामी सरकार ने होमगार्ड और पेंशन धारकों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत अब महीने की एक तारीख को होमगार्डों के खाते में पहुंचेगा ड्यूटी भत्ते की राशि पहुंचेगी, वही दूसरी तरफ पेंशन धारकों (वृद्धावस्था विधवा व दिव्यांग) को 3 महीने की बजाय हर महीने पेंशन राशि खातों में भेजी जाएगी।

हर महीना एक तारीख को मिलेगा ड्यूटी भत्ता

जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर अब होमगार्डों के खाते में भी एक क्लिक पर हर महीने की एक तारीख को ड्यूटी भत्ता जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी होमगार्डों के बैंक खाते इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) सरकारी पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सभी खाते लिंक होने के बाद ट्रेजरी विभाग खातों में हर माह की पहली तारीख को होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता भेजेगा।विभाग की ओर से सभी होमगार्डों का ड्यूटी चार्ज जिला मुख्यालय को व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिये भेजा जाएगा।

ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को भेजा जाएगा ड्यूटी चार्ट

दरअसल, होमगार्ड विभाग की ओर से मस्टरोल के बजाय ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को ड्यूटी चार्ट भेजने की नई कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में हरिद्वार से इसकी शुरुआत की गई है, अब इसे सभी जिलों में लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया के शुुरू होने से होमगार्डों को ड्यूटी भत्ते के लिए 10 से 15 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा और हर महीने की पहली तारीख को भत्ते की राशि मिल जाएगी।इस प्रक्रिया में होमगार्ड और ट्रेजरी विभाग को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

3 महीने की जगह अब हर महीने मिलेगी पेंशन

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  पेंशन को लेकर बड़ा एलान किया है।इसके तहत समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि (वृद्धावस्था विधवा व दिव्यांग पेंशन) अब हर तीन महीने की जगह हर महीने की पांच तारीख को मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने का कार्य किया है और धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।
  • इसी सिलसिले में शुक्रवार को सीएम ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews